लड़की को यूएस में उसकी कोशिकाओं से बना 3डी-प्रिंटेड कान लगाया गया, दुनिया का ऐसा पहला केस
छोटे और विकृत दाहिने कान के साथ पैदा हुई एक 20 साल की लड़की ने अपनी कोशिकाओं से बना 3डी-प्रिंटेड कान अमेरिका में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कराया है। यह जीवित ऊतकों से बने 3डी-प्रिंटेड ट्रांसप्लांट का दुनिया का पहला मामला माना जा रहा है। नया कान ऊतकों का निर्माण जारी रखेगा जिससे यह एक प्राकृतिक कान की तरह दिखेगा।
read more at ABP Live


