रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल की मैच जिताऊ पारी की तारीफ करने के लिए गुजराती में किया ट्वीट
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रेस्ट कर रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की जीत के बाद भारतीय टीम और अक्षर पटेल की ट्विटर पर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "वाह...भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बापू...बढू सारू छे (सब कुछ बढ़िया है)...अक्षर।" अक्षर ने जवाब दिया, "बढू सारू छे रोहित भाई...धन्यवाद...चीयर्स।"
read more at इंडिया टीवी


