अभिनेता विजय देवरकोंडा को अमेरिका में फैन्स ने घेरा, सामने आया वीडियो
अमेरिकी तेलुगू असोसिएशन द्वारा आयोजित विमेन्स फोरम में हिस्सा लेने के दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा को अमेरिका में उनके फैन्स ने घेर लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नज़र आया कि बॉडीगार्ड्स होने के बावजूद देवरकोंडा मुश्किल से लोगों की भीड़ से बाहर निकल पाए। हालांकि, ऐक्टर ने सभी फैन्स का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया।


