देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 4,043 नए केस, 4,676 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,043 नए मामले सामने आए जबकि 4,676 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,370 हो गई है। वहीं, कुल 4,39,67,340 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 47,379 है।
read more at PIB


