'परिंदा' में जैकी के किरदार को मारने के लिए ऑफर किए गए थे ₹10 लाख: विनोद चोपड़ा
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'परिंदा' को लेकर बात करते हुए कहा है, "डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के किरदार की जगह जैकी श्रॉफ के किरदार को मारने के लिए ₹10 लाख ऑफर किए थे।" उन्होंने कहा, "उस वक्त पैसे नहीं थे फिर भी ऑफर ठुकराया क्योंकि...बताना था कि हिंसा से हिंसा ही होती है।"


