Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस सप्ताह से 1,400 कर्मियों की छंटनी करेगी मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकिन्ज़ी: रिपोर्ट

short by खुशी / on Thursday, 30 March, 2023
ब्लूमबर्ग के अनुसार, मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकिन्ज़ी ऐंड कंपनी इस सप्ताह से अपने करीब 1,400 कर्मियों की छंटनी शुरू करेगी। मैकिन्ज़ी के ग्लोबल मैनेजिंग पार्टनर बॉब स्टर्नफेल्स ने कर्मचारियों के नाम नोट में लिखा, "हम फर्म छोड़ने वाले या जिनके रोल बदले जाएंगे, उन्हें सूचित करेंगे।" बकौल रिपोर्ट, वर्तमान में कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 47,000 है।
read more at Times Now