राम मंदिर समारोह में अमिताभ बच्चन व ऐश्वर्या राय तो थे पर कोई ओबीसी चेहरा नहीं था: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूछा, "क्या आपने राम मंदिर कार्यक्रम में कोई दलित/ओबीसी/आदिवासी चेहरा देखा?" उन्होंने कहा, "कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे लेकिन 73% (आबादी) का एक व्यक्ति नहीं था।" गौरतलब है, ऐश्वर्या समारोह में शामिल नहीं हुई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


