Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्‍यपाल ने बंगाल विधानसभा का सत्र किया स्थगित, टीएमसी ने बताया अभूतपूर्व घटना

short by अनिल कुमार / on Saturday, 12 February 2022
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को संविधान की धारा 174 के तहत राज्य के विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इस संबंध में राज्यपाल ने एक आदेश भी जारी किया है। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के इस आदेश और उनके इस कदम को असंवैधानिक बताते हुए एक अभूतपूर्व घटना करार दिया है।