Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लकी ड्रॉ का ऐलान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 25 November 2021
बिहार सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रोत्साहन के लिए 27 नवंबर-31 दिसंबर तक लकी ड्रॉ की घोषणा की है। टीवी-रेफ्रिजरेटर जैसे पुरस्कार वाले ड्रॉ के लिए पूर्ण टीकाकरण वाले लोग पात्र होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, 2,670 लोगों को बंपर व 26,700 लोगों को सांत्वना पुरस्कार और ज़िला स्तर पर 114 मासिक ग्रैंड प्राइज़ दिए जाएंगे।