Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं संजय झा जिन्हें बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन का मुख्य चेहरा माना जा रहा है?

short by शिव / on Monday, 29 January, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी पूर्व मंत्री संजय झा को राज्य में महागठबंधन की जगह एनडीए की सरकार बनने के पीछे मुख्य चेहरा माना जा रहा है। वर्तमान में जेडीयू महासचिव संजय पहले बीजेपी में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने नीतीश को एनडीए के साथ आने के लिए प्रेरित किया और बीजेपी नेताओं से संपर्क भी किया।