भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला हिल्स इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। डिफेंस पीआरओ (गुवाहाटी) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया, "हेलीकॉप्टर का आज (गुरुवार) सुबह करीब 9:15 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था।" न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि पायलटों की तलाश शुरू कर दी गई है।
read more at Moneycontrol हिंदी


