Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले तीन वर्षों में लड़कों से ज़्यादा गोद ली गईं लड़कियां: आंकड़े शेयर कर स्मृति ईरानी

short by पीयूषा शर्मा / on Wednesday, 14 December, 2022
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि भारत में पिछले तीन वर्षों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों को ज़्यादा गोद लिया गया। उन्होंने कहा, "2021-22 में 1293 लड़कों के मुकाबले 1690 लड़कियां, 2020-21 में 1200 लड़कों के मुकाबले 1856 लड़कियां और 2019-20 में 1400 लड़कों के मुकाबले 1938 लड़कियां गोद ली गईं।"