Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ अधिकारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

short by मनीष झा / on Friday, 18 August, 2023
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी शफी अख्तर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, अख्तर मोकुर शिविर में तैनात थे और छुट्टी पर दिल्ली जाने के लिए बीजापुर आए थे। बकौल पुलिस, आशंका है कि अख्तर ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है।
read more at भाषा