Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएस सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय बनाए गए पंजाब के डीजीपी, लेंगे इकबाल प्रीत सहोता की जगह

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 17 December 2021
पंजाब सरकार ने गुरुवार को 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किया। चट्टोपाध्याय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता की जगह लेंगे। गौरतलब है कि सहोता को इसी साल सितंबर महीने में राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।