Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में 10वीं के छात्र को किडनैप कर मांगी गई ₹50 लाख फिरौती, जंगल में मिला लड़के का शव

short by खुशी / on Thursday, 30 March, 2023
झारसुगुड़ा (ओडिशा) में 10वीं के एक 15-वर्षीय छात्र का कथित तौर पर अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि किडनैपर्स ने सोमवार को छात्र का अपहरण कर परिजन से ₹50 लाख फिरौती मांगी व मंगलवार को उसका शव बारगढ़ में अधजली हालत में मिला। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
read more at भाषा