यूज़र्स को गलती से डिलीट किए गए मेसेजेस को रिकवर करने का फीचर दे सकता है वॉट्सऐप: खबर
WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स गलती से डिलीट किए गए मेसेजेस को रिकवर कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल केवल 'डिलीट फॉर मी' किए गए मेसेजेस के लिए हो सकेगा। इसके तहत यूज़र्स 'अनडू' पर क्लिक कर मेसेजेस को रिकवर कर पाएंगे और यह विकल्प कुछ सेकेंड तक ही उपलब्ध रहेगा।
read more at Times Now


