Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इशान किशन को आउट करने के बाद हारिस रऊफ के आक्रामक इशारा करने का वीडियो हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 3 September, 2023
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने शनिवार को एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज़ इशान किशन को आउट करने के बाद उनकी ओर आक्रामक इशारा किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रऊफ उन्हें पविलियन जाने का इशारा करते दिखे। मैच में इशान 81 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुए।