असम के सीएम द्वारा दायर मानहानि के मामले में सीजेएम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दायर मानहानि मामले में कामरूप (असम) की सीजेएम अदालत ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को समन भेजा है और 29-सितंबर को पेश होने को कहा है। दरअसल, सिसोदिया ने सरमा पर अपनी पत्नी की कंपनी को कोविड-19 के दौरान पीपीई किट आपूर्ति का कॉन्ट्रैक्ट अधिक कीमत पर देने का आरोप लगाया था।
read more at ABP न्यूज़


