ओपनएआई ने बिना अनुमति इस्तेमाल की मेरी आवाज़ से मिलती वॉइस: स्कारलेट
अमेरिकी अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने आरोप लगाया है कि ओपनएआई ने बिना उनकी अनुमति के उनकी आवाज़ से मेल खाती चैटजीपीटी की आवाज़ का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, "चैटजीपीटी की आवाज़ मेरी आवाज़ से इतनी मिलती है कि मैं हैरान थी।" बकौल स्कारलेट, उन्हें चैटजीपीटी के लिए आवाज़ देने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।


