लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किदांबी श्रीकांत को कमियां दूर करने की ज़रूरत: गोपीचंद
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर किदांबी श्रीकांत की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 2022 के व्यस्त शेड्यूल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए श्रीकांत को खेल में अपनी कमियां दूर करनी होंगी। दरअसल, विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें सिंगापुर के लोह कीन ने हराया था।


