रेल मंत्री ने शेयर किया रेलवे स्टेशन पर बर्फबारी का वीडियो, हिंट देकर कहा- नाम बताइए
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक रेलवे स्टेशन पर बर्फबारी का वीडियो शेयर कर लोगों से उसका नाम बताने को कहा। उन्होंने लिखा, "हिंट: अगर फिरदौस बर-रू-ए-ज़मीं अस्त, हमीं अस्त ओ...हमीं अस्त ओ...हमीं अस्त। (धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है...यहीं है...यहीं है)" एक यूज़र ने कमेंट किया, "अतिसुंदर श्रीनगर रेलवे स्टेशन।" जबकि अन्य ने लिखा, "श्रीनगर🇮🇳❤️"
read more at Twitter


