Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफ्रीका से भारत लाई गई मादा चीता ‘दक्षा’ की हुई मौत, 3 महीने के अंदर ऐसी तीसरी घटना

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 9 May, 2023
दक्षिण अफ्रीका से कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) लाए गए चीतों में से एक मादा चीता 'दक्षा' की मंगलवार को आपसी लड़ाई में मौत हो गई। पिछले 3 महीने में पार्क में यह तीसरे चीते की मौत है। इससे पहले डब्ल्यूआईआई के पूर्व डीन यादवेंद्रदेव विक्रमसिंह झाला ने कूनो नैशनल पार्क को इन चीतों के लिए अपर्याप्त बताया था।