राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे इम्फाल, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' करेंगे शुरू
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंच गए हैं। राहुल का एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत का एक वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, राहुल थौबल ज़िले के खोंगजोम स्मारक से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे जो करीब 15 राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचकर खत्म होगी।
read more at हिन्दुस्तान


