भारत-पाक के झंडे के रंगों वाला ब्लेजर पहनकर मैच देखने पहुंचे गेल, दोनों टीमों से लिया ऑटोग्राफ
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान क्रिस गेल रविवार को टी20 विश्व कप 2024 में भारत-पाकिस्तान के मैच में दोनों देशों के झंडे के रंगों वाला ब्लेजर पहनकर पहुंचे। गेल ने दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों से अपने ब्लेजर पर ऑटोग्राफ लिया। आईसीसी ने इस दौरान का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें गेल खिलाड़ियों के साथ हंसी-मज़ाक भी करते दिखे।
read more at News18 हिंदी


