Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिवसेना की संपत्तियां उद्धव गुट से शिंदे गुट को ट्रांसफर करने की मांग एससी ने की खारिज

short by अनिल कुमार / on Friday, 28 April, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट के पास मौजूद शिवसेना की संपत्तियां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। आशीष गिरी नामक वकील द्वारा दायर याचिका को खारिज कर कोर्ट ने पूछा कि यह किस तरह की याचिका है और (इस मामले में) आप कौन हैं?