राजस्थान में पुलिस की गाड़ी पर पलटा पत्थरों से भरा ओवरलोडेड ट्रेलर, 3 कॉन्स्टेबल की हुई मौत
नीमकाथाना (राजस्थान) में मंगलवार को पत्थरों से लदा एक ओवरलोडेड ट्रेलर पुलिस के वाहन पर पलट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 3 कॉन्स्टेबल की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस वाहन चकनाचूर हो गया था।
read more at हिन्दुस्तान


