यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी आज जयपुर में प्रदीप गवांडे से करेंगी शादी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2015 की टॉपर व आईएएस अधिकारी टीना डाबी बुधवार को जयपुर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे से शादी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5-स्टार होटल में आयोजित इस शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि दोनों ने मार्च 2022 में ही सगाई की थी।
read more at इंडिया टीवी


