Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में वाहनों के लिए 13 से 20 नवंबर तक लागू होगी ऑड-ईवन योजना

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 6 November, 2023
दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिवाली के बाद 13-20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। बकौल राय, ऑड-ईवन के एक हफ्ते की समीक्षा करने के बाद व उस समय प्रदूषण को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला होगा।