न्यूयॉर्क ने सोशल मीडिया को घोषित किया सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के मेयर एरिक ऐडम्स के मुताबिक, शहर ने सोशल मीडिया को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा घोषित किया है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी सर्जन जनरल ने जैसे तंबाकू और बंदूकों को खतरा बताया...वैसे हम सोशल मीडिया को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा मान रहे हैं।" उन्होंने टिक-टॉक और यूट्यूब जैसी कंपनियों पर 'मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा देने' का आरोप लगाया।
read more at Times Now


