अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड में कई लोगों को मारी गई गोली
इलिनॉय (अमेरिका) में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान सोमवार को गोलीबारी हुई जिसमें कई लोगों के घायल होने की रिपोर्ट्स हैं। 'रॉयटर्स' ने बताया कि गोलीबारी में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हुई है। गोलीबारी की यह घटना शिकागो के सबसे संपन्न इलाकों में से एक हाईलैंड पार्क में हुई। हमलावर को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
read more at The Independent


