यूपी में एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टक्कर में उड़े बीएमडब्ल्यू के परखच्चे, 4 लोगों की हुई मौत
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीएमडब्ल्यू और कंटेनर में भीषण टक्कर हो गई जिसमें बीएमडब्ल्यू सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
read more at Public


