असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 192 हुई, अब भी 12 ज़िले प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 192 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) बुलेटिन के अनुसार, अभी भी 12 ज़िलों में 5,39,334 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं जबकि कुल 390 गांव जलमग्न हैं। इनमें कछार सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला है।
read more at भाषा


