Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर किसी मंत्रालय ने कोई खर्च नहीं किया: लोकसभा में अनुराग

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 19 July, 2022
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग द्वारा कोई खर्च नहीं किया गया। सांसद सुरेश नारायण धानोरकर और राजमोहन उन्नीथन ने सरकार से 2014 से वर्ष-वार व वर्तमान वर्ष में विदेशी मीडिया में विज्ञापन पर कुल खर्च का ब्योरा मांगा था।
read more at भाषा