यूथ कांग्रेस चीफ प्रदर्शन के बीच पुलिसकर्मी से बचकर भागते दिखे, वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस चीफ श्रीनिवास बी.वी. के एक पुलिसकर्मी से बचकर भागने का वीडियो सामने आया है। श्रीनिवास ने वीडियो शेयर कर लिखा, "'पहले वो तुम्हारी उपेक्षा करेंगे, फिर वो तुम पर हसेंगे, फिर वो तुमसे लड़ेंगे, फिर तुम जीत जाओगे' - महात्मा गांधी।"
read more at जनसत्ता


