शाहरुख से मिलने के इंतज़ार में 'मन्नत' के बाहर बैठे बिग बॉस 16 फेम रोज़िक, तस्वीर हुई वायरल
तजाकिस्तान के 19-वर्षीय सिंगर और 'बिग बॉस 16' प्रतिभागी अब्दु रोज़िक शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके आवास 'मन्नत' के बाहर उनका इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने अपने गले में एक प्लेकार्ड पहना है जिसमें लिखा है, "शाहरुख खान, मैं आपसे प्यार करता हूं...आपके सभी फैन्स के साथ यहां बैठकर बहुत खुश हूं...केवल एक सपना रह गया है #पठान❤️।"
read more at Hindustan Times


