क्या है ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए देश में विकसित 'कवच' प्रणाली?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ट्रेनों को टकराने से रोकने वाली स्वदेशी प्रणाली 'कवच' का जायज़ा लिया। यह ट्रेनों की टक्कर रोकने की दुनिया की सबसे सस्ती स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है। यह लोकोमोटिव व पटरियों में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक सेट है जो निर्धारित दूरी पर पटरी पर दूसरी ट्रेन को देखकर ट्रेन को खुद रोकता है।


