Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'खतरनाक' पिच के कारण दिल्ली के स्टेडियम में टला रणजी ट्रॉफी का मुकाबला

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 21 December, 2022
दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम की पिच को अधिकारियों ने बुधवार को 'खतरनाक' बताया जिसके बाद वहां जारी रेलवे और पंजाब का रणजी ट्रॉफी का मुकाबला रोक दिया गया। पंजाब के ऑल-राउंडर अभिषेक शर्मा ने कहा, "रणजी में मैंने ऐसी पिच कभी नहीं देखी...पिच बहुत ही असुरक्षित थी।" मैच में 2-दिन के अंदर 103 ओवर्स में 24 विकेट गिरे थे।