Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जॉस बटलर ने जड़ा आईपीएल 2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 2 April, 2023
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ने रविवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल 2023 का अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है। मैच में बटलर 22 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 85/1 का स्कोर बनाया जो आईपीएल में पावरप्ले में उसका सबसे बड़ा स्कोर है।
read more at IPLT20