एक प्रोड्यूसर ने मुझे ब्लैंक चेक दिया था, मैंने मना कर दिया था: आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बताया है कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उन्हें ब्लैंक चेक दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, "प्रोड्यूसर ने कहा कि जो रकम चाहिए ले लो, हमारे साथ तीन फिल्में कर लो। स्क्रिप्ट...बाद में लिखते रहेंगे।" आयुष्मान ने कहा, "मेरे लिए स्क्रिप्ट बहुत महत्व रखती है...मैं कुछ भी पिछड़ा हुआ नहीं करना चाहता।"


