Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में लड़की को 4 किमी तक घसीटने वाली कार का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 2 January, 2023
दिल्ली में नववर्ष की सुबह स्कूटर सवार 20-वर्षीय लड़की को टक्कर मारने के बाद उसे कथित तौर पर 4 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटने वाली कार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लड़की की मौत हो गई है। कार में मौजूद 5 लोग कथित तौर पर शराब के नशे में थे और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।