Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेक्चर के लिए लंदन जाने देने के अशनीर के अनुरोध को दिल्ली पुलिस ने किया खारिज: रिपोर्ट

short by खुशी / on Wednesday, 6 March, 2024
'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर व उनकी पत्नी माधुरी जैन की लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में गेस्ट लेक्चर के लिए यूके जाने देने की अनुमति को लेकर अनुरोध को खारिज कर दिया है। दरअसल, आर्थिक अपराध शाखा ने उनके खिलाफ भारतपे में रुपयों की कथित हेराफेरी को लेकर केस दर्ज किया है।