नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे: संजय राउत
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "वे (केंद्र सरकार) धोखे से एक मंत्री की गिरफ्तारी पर खुशी मनाएं...हम लड़ेंगे और जीतेंगे।" बकौल राउत, "क्योंकि वे महाविकास अघाड़ी से आमने-सामने नहीं लड़ सकते...उन्होंने अफज़ल खान की तरह पीछे से...हमला किया है।"
read more at हिन्दुस्तान


