निर्भया केस के 10 साल होने पर मालीवाल ने संसद से की महिला सुरक्षा पर चर्चा की मांग
निर्भया गैंगरेप व हत्या (16 दिसंबर, 2012) केस के 10 साल होने पर शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने संसद के दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) को पत्र लिखकर महिला सुरक्षा पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा, "10 साल में कुछ नहीं बदला। दिल्ली में 8-माह की बच्ची से लेकर 90-वर्षीय वृद्धा तक से रेप हुआ।"
read more at ABP न्यूज़


