ब्राज़ील पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के घर पर मारा छापा, फोन किया ज़ब्त
ब्राज़ील की संघीय पुलिस ने कोविड-19 वैक्सीन संबंधी सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के घर पर छापेमारी की और उनका फोन भी ज़ब्त कर लिया। एक अधिकारी के मुताबिक, बोल्सोनारो के करीबी सहयोगी माउरो सीद व मैक्स गायलहर्म को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, मामले में 16 जगहों पर छापेमारी जारी है।
read more at भाषा


