यूएस में ड्रोन स्टार्टअप की स्थापना करने वाले 23 वर्षीय इंजीनियर बने सेंटीमिलियनेयर
अमेरिका में ड्रोन स्टार्टअप 'ब्रिंक ड्रोन्स' के संस्थापक 23-वर्षीय इंजीनियर ब्लेक रेज़्निक सेंटीमिलियनेयर ($100 मिलियन से अधिक की संपत्ति) बन गए हैं। 'ब्रिंक ड्रोन्स' ने ओपनएआई के फाउंडर सैम ऑल्टमैन समेत अन्य से $80 मिलियन जुटाए थे। 14 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने वाले रेज़्निक ने स्टार्टअप शुरू करने से पहले टेस्ला में इंटर्नशिप की थी।
read more at BQ Prime


