पीएम मोदी पीएम केयर्स फंड से स्थापित 35 ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश (उत्तराखंड) में एक कार्यक्रम में देशभर में पीएम केयर्स फंड के तहत स्थापित 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गौरतलब है, देशभर में अब तक 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की पीएम केयर्स के तहत फंडिंग की गई है।
read more at भाषा


