Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 8 March, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 72 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, ''महिलाओं के योगदान के बिना स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास अधूरा है।" उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी हिचकिचाहट को भी दूर किया।
read more at भाषा