Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाने के लिए हुआ समझौता

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 29 March, 2022
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 50-साल से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "12 बिंदुओं में से 6 पर समाधान निकला है...बाकी का जल्द हल निकलेगा।" दरअसल, 1972 में असम से अलग होकर मेघालय नया राज्य बना था।