Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैकडॉनल्ड्स के बाद कोका-कोला, पेप्सी और स्टारबक्स ने रूस में परिचालन को किया निलंबित

short by रौनक राज / on Wednesday, 9 March, 2022
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के मद्देनज़र कोका-कोला, पेप्सिको, स्टारबक्स और जनरल इलेक्ट्रिक ने रूस में अपने परिचालन को निलंबित करने की घोषणा की है। हालांकि, पेप्सिको ने कहा कि वह दूध और बेबी फूड जैसी ज़रूरी चीज़ों की बिक्री जारी रखेगी। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी।
read more at Moneycontrol