पीएम मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों की निकासी को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की स्थिति व वहां से भारतीयों की निकासी पर चर्चा के लिए शनिवार को एक और उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया है कि पिसोचिन व खारकीव से सभी भारतीयों को निकाला जा चुका है।
read more at Times Now नवभारत


